Wobble One लॉन्च: सस्ते दाम में धमाकेदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन, कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में तगड़ा

Indkal Technologies के ब्रांड Wobble ने अपना पहला स्मार्टफोन Wobble One भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया है। मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाला यह फोन 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ मार्केट में उतर रहा है।
यहां जानिए Wobble One के सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से।

Wobble One Price

Wobble One के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 22,000 रुपये रखी गई है। फोन को 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा, लेकिन इनकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
यह स्मार्टफोन 12 दिसंबर से अमेजन पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह मिथिक व्हाइट, एक्लिप्स ब्लैक और ओडिसी ब्लू में मिलेगा।

Wobble One Specifications

Wobble One में 6.67 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट मौजूद है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है।
डिजाइन की बात करें तो इसमें ग्लास बैक और एल्युमीनियम अलॉय फ्रेम दिया गया है। इसकी मोटाई केवल 7.8 मिमी है, जिससे फोन हाथ में काफी स्लिम और प्रीमियम महसूस होगा।

कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दावा किया है कि यह 47 घंटे की कॉलिंग, 24 घंटे वीडियो प्लेबैक और 22 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड + बोकेह कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।
सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इस स्मार्टफोन में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट है, जो इसे तेज परफॉर्मेंस और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देता है।
फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। गेमिंग के लिए इसमें एपिक हाइपरइंजन गेमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो गेमिंग को और बेहतर बनाती है।

ताजा ख़बर