Samsung आने वाले महीनों में अपनी नई स्मार्टफोन लाइनअप लाने की तैयारी कर रहा है। जहां Galaxy S26 सीरीज़ अभी से चर्चा में है, वहीं एक नई लिस्टिंग बताती है कि सस्ता Galaxy A57 5G एक फीचर में महंगे फ्लैगशिप मॉडल्स को भी पीछे छोड़ देगा। सबसे बड़ा सरप्राइज है इसकी चार्जिंग स्पीड, जो Galaxy S26 से काफी तेज़ हो सकती है।
Galaxy A57 5G में मिलेगा 45W फास्ट चार्जिंग
चीन के 3C सर्टिफिकेशन में Galaxy A57 5G (मॉडल नंबर SM-A5760) को 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखा गया है। यह पहली बार नहीं है जब Samsung ने अपनी A सीरीज़ में S सीरीज़ से तेज़ चार्जिंग दी हो। Galaxy A56 भी Galaxy S25 से तेज़ चार्ज होता था।
दूसरी ओर, Galaxy S26 और Galaxy S26 Pro की लिस्टिंग में सिर्फ 25W चार्जिंग सपोर्ट दिखाई दिया है। यानी कीमत में सस्ता Galaxy A57 5G, चार्जिंग में आने वाले Galaxy S26 को पछाड़ सकता है।
A5x सीरीज़ आमतौर पर लगभग 44,000 रुपये की रेंज में आती है, जबकि Galaxy S सीरीज़ का बेस मॉडल करीब 70,000 रुपये से शुरू होता है।
Exynos 1680 चिपसेट की भी हुई झलक
भले ही चार्जिंग स्पीड तेज़ है, लेकिन Galaxy A57 5G पूरी तरह मिड-रेंज डिवाइस ही रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Exynos 1680 प्रोसेसर होगा, लेकिन वायरलेस चार्जिंग और टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलेगा। साथ ही Galaxy S26 सीरीज़ में आने वाले कई Galaxy AI फीचर्स भी इसमें शामिल नहीं होंगे।
हालांकि लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स और सर्टिफिकेशन लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लगता है कि दोनों डिवाइसेज़ जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं।
Bluetooth SIG पर दिखा नया मॉडल नंबर
Exynos 1680 चिपसेट को Bluetooth SIG वेबसाइट पर S6568 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में Bluetooth 6.1 का सपोर्ट दिखा, जो पिछले Exynos 1580 के 5.3 की तुलना में अपग्रेड है। पहले ही लीक में बताया गया था कि चिपसेट AMD बेस्ड Xclipse 550 GPU के साथ आ सकता है।
इसके अलावा Galaxy A57 Samsung के टेस्ट सर्वर और IMEI डेटाबेस में भी नजर आया है।