अगर आपका बजट लगभग 30 हजार रुपये है और आप एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Poco F7 5G आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर दे रही है। साथ ही अगर आपके पास पुराना फोन है, तो एक्सचेंज ऑफर में आप और ज्यादा बचत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर और फीचर्स के बारे में।
Poco F7 5G की कीमत और ऑफर
Poco F7 5G का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 30,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 31,999 रुपये थी। अगर आप कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 28,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर में अपना पुराना फोन देने पर आपको 25,250 रुपये तक की बचत मिल सकती है। कुछ चुनिंदा मॉडलों पर अतिरिक्त 2,000 रुपये भी मिल सकते हैं। ध्यान रखें कि एक्सचेंज में मिलने वाली बचत आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी। कुल मिलाकर यह फोन अपनी लॉन्च कीमत से लगभग 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Poco F7 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2772 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3,200 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट है। यह फोन Android 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2.0 पर चलता है। इस फोन में 7,550mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह फोन धूल और पानी से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
अगर आप इस बजट में एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी, बेहतर कैमरा और फ्यूचर-रेडी कनेक्टिविटी मिले, तो Poco F7 5G एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।