Oppo ने आज भारत में अपनी नई Find X9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो धांसू स्मार्टफोन्स शामिल हैं – Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro। दोनों फोन्स में कंपनी ने MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया है। खास बात यह है कि इन फोन्स में तगड़ी बैटरी के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। Find X9 Pro में 7,500mAh की जबरदस्त बैटरी है, जबकि Find X9 में 7,025mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में पूरी डिटेल में।
कितनी है कीमत?
Oppo Find X9 Pro का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,09,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Oppo Find X9 के दो वेरिएंट लॉन्च हुए हैं – 12GB RAM+256GB स्टोरेज मॉडल 74,999 रुपये में और 16GB RAM+512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 89,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Find X9 Pro सिल्क व्हाइट और टाइटेनियम चारकोल कलर ऑप्शन में आएगा, जबकि Find X9 स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे रंगों में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन्स की सेल 21 नवंबर से शुरू हो जाएगी।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स है, जो कि बेहद शानदार है। पिक्सल डेंसिटी 450 ppi मिलती है।
दूसरी ओर Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है।
दोनों स्मार्टफोन्स में MediaTek का ताकतवर Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। इनमें 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।
बैटरी और चार्जिंग
यहां Oppo ने वाकई जबरदस्त काम किया है। Find X9 Pro में 7,500mAh की मोटी बैटरी दी गई है, जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस बैटरी के साथ आपको चार्जर ढूंढने की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी।
वहीं Find X9 में 7,025mAh की बैटरी दी गई है, जो कि भी काफी बड़ी है। इसमें भी 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Find X9 Pro में धांसू कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर में f/1.5 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.1 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Find X9 में भी कैमरे कमजोर नहीं हैं। इसके रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है। सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
Find X9 सीरीज के दोनों फोन्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर चलते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, USB टाइप सी 3.2 Gen 1, NFC, GPS और 5G जैसे तमाम लेटेस्ट ऑप्शंस मिलते हैं।
डिज़ाइन और वज़न
Find X9 Pro की लंबाई 16.13 सेमी, चौड़ाई 7.65 सेमी और मोटाई 0.83 सेमी है। इसका वजन 224 ग्राम है। दूसरी ओर Find X9 थोड़ा हल्का और कॉम्पैक्ट है – इसकी लंबाई 15.70 सेमी, चौड़ाई 7.39 सेमी, मोटाई 0.8 सेमी और वजन 203 ग्राम है।