बड़ा झटका! ChatGPT, X, Spotify, Canva सब ठप… इंटरनेट पर मचा हड़कंप, Cloudflare की गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स को रुलाया!

X, Spotify, Shopify, OpenAI (ChatGPT), Canva, Claude, Verizon, Discord, League of Legends

दुनिया भर में इंटरनेट यूजर्स के लिए बुरी खबर! 18 नवंबर 2025 को Cloudflare में आई भयंकर आउटेज की वजह से कई पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स पूरी तरह ठप हो गए। X (ट्विटर), OpenAI का ChatGPT, Spotify, Canva जैसी बड़ी सर्विसेज काम करना बंद कर दिया, और सोशल मीडिया पर यूजर्स की शिकायतों की बाढ़ आ गई। कंपनी ने तुरंत बयान जारी कर कहा है कि वो पूरी कोशिश कर रही है, जल्द ठीक हो जाएगा!

18 नवंबर की दोपहर से अचानक उन सभी सर्विसेज में भारी दिक्कत शुरू हो गई, जो Cloudflare पर किसी न किसी तरह निर्भर हैं। इस आउटेज ने ChatGPT के साथ-साथ Spotify और Canva को भी पूरी तरह से डाउन कर दिया। समस्या दुनिया के कोने-कोने से रिपोर्ट हुई – नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप, एशिया समेत कई इलाकों के यूजर्स परेशान हैं।

Cloudflare के ऑफिशियल स्टेटस पेज के मुताबिक, कई डेटा सेंटर्स में शेड्यूल मेंटेनेंस और ट्रैफिक री-रूटिंग में गड़बड़ी हुई है। कंपनी ने इसे रखरखाव का हिस्सा बताया है, लेकिन री-रूटिंग की वजह से यूजर्स को भारी परेशानी हो रही है।

Cloudflare ने कहा, “हम इस समस्या से वाकिफ हैं और जांच कर रहे हैं, जो कई कस्टमर्स को प्रभावित कर रही है। इसमें 500 एरर्स आ रहे हैं, Cloudflare डैशबोर्ड और API भी फेल हो रहे हैं। हम पूरे इंपैक्ट को समझने और इसे ठीक करने में जुटे हैं। जल्द ही नया अपडेट देंगे।”

Cloudflare दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ है, इसलिए X, Spotify, Shopify, OpenAI (ChatGPT), Canva, Claude, Verizon, Discord, League of Legends समेत कई सर्विसेज प्रभावित हुईं। Cloudflare दुनिया का सबसे बड़ा डिस्ट्रिब्यूटेड DNS और कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क चलाता है, जो वेबसाइट्स को ट्रैफिक ओवरलोड और साइबर अटैक्स से बचाता है। ऐसे में एक गड़बड़ी से पूरा इंटरनेट हिल जाता है! कंपनी तेजी से काम कर रही है, उम्मीद है जल्द सब नॉर्मल हो जाएगा। आप भी कोई दिक्कत फेस कर रहे हैं तो कमेंट करें!

ताजा ख़बर