Samsung नए साल 2026 में अपनी Galaxy S26 Series लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल होने की संभावना है। इन फोन्स को लेकर पिछले कुछ महीनों में कई लीक सामने आ चुके हैं। अब टॉप मॉडल Galaxy S26 Ultra के कैमरे को लेकर बड़ी जानकारी आई है, जिसे टिपस्टर @UniverseIce ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिपोर्ट में फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की पूरी डिटेल मौजूद है। आइए, जानते हैं क्या होगा खास।
लीक के मुताबिक Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसमें F1.4 अपर्चर, 1/1.3-इंच सेंसर साइज और 0.6μm पिक्सल साइज मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP का 5x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो कैमरा (F2.9 अपर्चर, 1/2.52 सेंसर साइज), 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (F1.9 अपर्चर, 1/2.52 सेंसर साइज) और 10MP का 3x जूम टेलीफोटो सेंसर (F2.4 अपर्चर, 1/3.94 सेंसर साइज) मिलने की उम्मीद है। यानी कुल मिलाकर फोन में चार रियर कैमरों का कॉम्बिनेशन होगा, जो प्रोफेशनल लेवल फोटो और वीडियो का अनुभव दे सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का IMX874 सेंसर मिल सकता है। यह डिटेल, कलर और लो-लाइट परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
Galaxy S26 सीरीज में सिर्फ Ultra ही नहीं, बल्कि Galaxy S26 और Galaxy S26+ में भी डिजाइन और परफॉर्मेंस में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह सीरीज दो अलग-अलग प्रोसेसर विकल्पों के साथ आ सकती है। कुछ मार्केट्स में Exynos 2600 SoC मिलेगा, जबकि बाकी रीजन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। जहां पहले लॉन्च को जनवरी या फरवरी 2026 माना जा रहा था, वहीं अब ताज़ा रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि लॉन्च मार्च 2026 में हो सकता है।
लॉन्च के बाद Samsung Galaxy S26 Ultra का मुकाबला सीधे तौर पर Apple iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 10 Pro जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से होने की संभावना है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए होगा जो कमप्रोमाइज नहीं करते और कैमरा, परफॉर्मेंस, डिजाइन और डिस्प्ले में बेस्ट चाहते हैं।
अगर आप ऐसा फोन लेने की सोच रहे हैं जो हर मामले में टॉप-लेवल हो, तो Galaxy S26 Ultra का इंतजार किया जा सकता है। इस सीरीज से जुड़ी हर नई जानकारी हम आगे भी आपके लिए लाते रहेंगे। जुड़े रहें।